तमिलनाडु 10वीं बोर्ड रिजल्ट: तमिलनाडु बोर्ड ने एसएसएलसी यानी 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 94.31 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. Directorate of Government Examinations ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे परिणाम घोषित किए, जिसके बाद लाखों छात्र अपने नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर पहुंच गए.
छात्र अपना रिजल्ट tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, dge2.tn.nic.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस बार तमिलनाडु बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 8.71 लाख छात्र शामिल हुए थे. परीक्षाएं 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.
तमिलनाडु बोर्ड का इस साल का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है. 2025 में कुल पास प्रतिशत 93.80 फीसदी दर्ज किया गया था, जबकि 2024 में यह 91.55 प्रतिशत रहा था. वहीं, 2023 में 94.66 प्रतिशत और 2022 में 90.07 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे.
कोविड-19 महामारी के दौरान 2021 में सभी छात्रों को पास घोषित किया गया था, जिसके चलते उस वर्ष पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था.
तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही अपना रिजल्ट देखें.
स्टेप 1: tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे “TN SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: सभी डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS सेवा भी शुरू की है. जिन छात्रों को इंटरनेट की समस्या हो रही है, वे अपने मोबाइल से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
इसके लिए छात्रों को 'TNBOARD10' के साथ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि लिखकर 9282232585 पर भेजना होगा. इसके बाद रिजल्ट की जानकारी उसी मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी.
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके लिए digilocker.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा. फिर "Tamil Nadu Class 10 Result 2026" सर्च कर जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी. इसके बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. स्कूल से ओरिजिनल दस्तावेज मिलने तक यह डिजिटल कॉपी प्रोविजनल रिकॉर्ड के रूप में मान्य होगी. First Updated : Wednesday, 20 May 2026