score Card

अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या, पति पर लगा मर्डर का आरोप

पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस की जांच पुलिस कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

22 दिसंबर को झारखंड की जानी-मानी अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिया कुमारी की हत्या के बाद परिवार में शोक की लहर है। परिवार रिया की हत्या से बेहद दुखी है। आपको बता दें कि रिया की हत्या बंगाल के हावड़ा में की गई।

पुलिस के अनुसार रिया की हत्या बुद्धवार को सुबह 6 बजे के करीब हुई थी। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, वहीं जांच में यह खुलासा हुआ है कि रिया को प्वाइंट जीरो रेंज से गोली मारी गई थी। परिवार का कहना है कि रिया की हत्या के पीछे उसके पति प्रकाश का हाथ है।

आपको बता दें कि परिवार ने प्रकाश और उसकी पहली पत्नी और उसके 2 भाईयों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस की जांच पुलिस कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

झारखंड की मशहूर अभिनेत्री थीं रिया

रिया झारखंड की मशहूर अभिनेत्री थीं। रिया कुमारी झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम करती थीं। इसके साथ ही रिया एक पॉपुलर यूट्यूबर भी थीं। वहीं रिया के पति की बात करें तो प्रकाश कुमार एक फिल्म डायरेक्टर हैं।

खबरें और भी हैं...

Nitin Manmohan Death: नहीं रहे फिल्म प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन, 15 दिन से थे वेंटिलेटर पर

calender
29 December 2022, 02:23 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag