Bharat Jodo Yatra: एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने ज्वॉइन की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, ट्रेंड हुईं तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। फिलहाल यात्रा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी के साथ पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Bharat Jodo Yatra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर पूजा भट्ट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। फिलहाल यात्रा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी के साथ पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में, पूजा भट्ट पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ चलते हुए बातचीत करती दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, पूजा भट्ट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं। राहुल की ये यात्रा जब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची तो उनके साथ पूजा भट्ट भी शामिल हुईं। ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में, पूजा भट्ट पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ चलते हुए उनसे बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पूजा फुल स्लीव्स ब्लैक कुर्ते और प्रिंटेड स्टोल पहने हुए नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद कांग्रेसी समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। जिसके बाद समर्थक भी एक्ट्रेस को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए।

हालांकि राहुल की यात्रा को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का समर्थन मिल चुका है, लेकिन इस तरह से यात्रा में शामिल होने वाली पूजा भट्ट पहली बॉलीवुड सेलेब्स हैं।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3 हजार 500 किमी का रास्ता तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

calender
02 November 2022, 02:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो