मां बनने के बाद Sonam Kapoor ने करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया, लेकिन इस वजह से उन्होंने व्रत नहीं रखा

कल पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। सोनम कपूर ने अपने करवा चौथ लुक की एक झलक अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की, जिसमे एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Janbhawana Times

हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। मां बनने के बाद सोनम का पहला करवा चौथ बेहद खास रहा। सोनम ने हाल ही में अपने करवा चौथ लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

इस दौरान सोनम ने बताया कि उनके पति आनंद आहूजा करवा चौथ के फैन नहीं हैं. वहीं सोनम और आनंद का मानना है कि त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक बहाना है लेकिन करवा चौथ के लिए सोनम को तैयार होना पसंद है।

वहीं अगर सोनम कपूर के करवा चौथ लुक की बात करें तो वह ग्रीन और रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. एक्ट्रेस ने अपने फेस्टिव लुक को मिनिमल मेकअप और गोल्ड ज्वैलरी के साथ पूरा किया। सोनम की सादगी लोगों के दिलों में उतर रही है।

सोनम और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त अपने पहले बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया है। एक्ट्रेस के बेटे की पहली झलक देखने के लिए फैंस आज भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag