आकांक्षा दुबे के परिवार का आरोप- समर सिंह ने करवाई है हत्‍या

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में आज उनकी मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है।

Saurabh Dwivedi

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में आज उनकी मां मधु दुबे वाराणसी पहुंची। जहां से एक अहम मोड़ सामने आ चुका है। एक्ट्रेस के परिवार वालों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है।

आकांक्षा की मां ने कहा कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है।

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर अभिनेत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag