अनुपमा ने अवॉर्ड फंक्शन में छुए जर्नलिस्ट के पैर, फैंस ने कहा वाह-वाह क्या संस्कार है

रूपाली गांगुली एक अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर वेटरन जर्नलिस्ट चैतन्य पादुकोण के पैर छुए हैं, ऐसा तब हुआ जब रुपाली उन्हें पुरस्कार दे रही थीं।

Nisha Srivastava

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। सीरियल अनुपमा (Anupama) से अभिनेत्री ने हिन्दुस्तान के घर-घर में अपने अभिनय की छाप छोड़ रखी है। इस शो से रूपाली को नई पहचान मिली है। आज उनके लाखों फैंस हैं।

आपको बता दें कि रूपाली (Rupali Ganguly) अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रुपाली अक्सर अपने डांस के वीडियो, फोटो को शेयर करती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं।

आपको बता दें कि रूपाली गांगुली का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। फैंस रूपाली की तारीफों के पुल बांधते थक नहीं रहे हैं।

जर्नलिस्ट के छुए पैर

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि रूपाली गांगुली एक अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर हैं और वहां उन्होंने एक जर्नलिस्ट के पैर छुए रही हैं। आपको बता दें कि रूपाली ने वेटरन जर्नलिस्ट चैतन्य पादुकोण के पैर छुए हैं, ऐसा तब हुआ जब रुपाली उन्हें पुरस्कार दे रही थीं।

सब क्या था ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस रूपाली के इस अंदाज पर दिवाने हो गए। सभी उनके इस संस्कार की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

रूपाली के इस संस्कारी रूप की वीडियो विरल भयानी ने अपने कैमरे इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो पर फैंस रूपाली की तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं संस्कार। एक ने कहा इंसान को अपनी जमीन, जज्बात और तालीम कभी नहीं भूलना चाहिए।

फैंस ने कहा रूपाली जैसे शो में किरदार निभाती हैं। वैसे ही वो असल जिंदगी में भी हैं। एक फैंस ने कमेंट किया कि रुपाली आज इतनी पॉपुलर हैं लेकिन उसके बावजूद उनकी सफलता उन्हें बदल नहीं पाई।

खबरें और भी हैं...

राजामौली की फिल्म का RRR का दिखा जलवा, फिर जीते दो अवॉर्ड

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag