वायरल हुई तस्वीरें, Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए आए नजर

द लेडी किलर’ (The Lady Killer) फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।

Janbhawana Times

‘द लेडी किलर’ (The Lady Killer) फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के 45 दिन बीतने के बाद दोनों एक्टर्स एक दूसरे के साथ काफी घुल मिल गए है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर के साथ खास तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इन्हें देखकर लोग उनकी शिकायत मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेडीकिलर को-स्टार भूमि पेडनेकर के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उनके फोटोज पर लोगों ने खूब मजाक किया और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका को टैग कर दिया है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा है, 45 दिन के शूट के बाद लेडी और लेडी किलर का कुछ किलर पोज देने का असफल प्रयास। पहली फोटो में अर्जुन और भूमि एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिख रहे हैं। वीडियो में अर्जुन भूमि को गोद में उठा रहे हैं। एक और फोटो में दोनों हंसते दिख रहे हैं। एक और फोटो में अर्जुन और भूमि घास पर बैठे हैं।

 

अर्जुन की बहन अंशुला ने फोटो पर लिखा है क्यूटीज। वहीं कई सारे कमेंट्स हैं। कुछ लोगों अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका को टैग किया है। एक यूजर ने लिखा है, मलाइका जी का क्या होगा। एक ने लिखा है, मलाइका आपकी लोकेशन जानना चाहती है। एक और कमेंट है, मलाइका ये देखकर खुश नहीं होंगी। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag