Koffee With Karan 7: करण ने किया खुलासा, मलाइका को प्यार से इस नाम से बुलाते है अर्जुन कपूर

ऐसे में रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के भाई-बहन यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) साथ नज़र आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो भी शेयर कर दिया है। हर बार की तरह ये प्रोमो भी काफी मज़ेदार वाला है। जहां सोनम अपने भाई अर्जुन की जमकर खिंचाई करती हुई नज़र आ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन करण के सवालों के मज़ेदार जवाब देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Koffee With Karan 7: जबसे करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan ) सीज़न 7 शुरू हुआ है, तब से सुर्खियों में बना हुआ है। इसका प्रत्येक एपिसोड बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शो में प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग सितारे हिस्सा ले रहे है। कारण के मजेदार सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे है। फिल्ममेकर के सवाल बहुत ही इंटरेस्टिंग है, चाहे वो पर्सनल ही क्यू न हो। लेकिन उन सवालो का जवाब जानकर फैंस भी कभी ज्यादा खुश है।

ऐसे में रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के भाई-बहन यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) साथ नज़र आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो भी शेयर कर दिया है। हर बार की तरह ये प्रोमो भी काफी मज़ेदार वाला है। जहां सोनम अपने भाई अर्जुन की जमकर खिंचाई करती हुई नज़र आ रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि दोनों भाई-बहन करण के सवालों के मज़ेदार जवाब देते हुए नज़र आ रहे हैं।

 

इस वीडियो में आप देख सकते है की करण सवालों का सिलसिला शुरू करते हुए अर्जुन कपूर से सवाल करते हैं कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा का नाम अपने फोन में किस नाम से सेव किया हुआ है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि उन्हें मलाइका का नाम काफी पसंद है। वो मलाइका का नाम काफी सॉफ्ट तरीके से लेते हुए कहते है कि उनका नाम मलाइका के नाम से ही सेव है।

जब कारण जौहर का अगला सवाल सोनम से होता है कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है। तभी इसका जवाब देते हुए सोनम रणवीर कपूर का नाम लेती है। एक्ट्रेस का कहना है की जिस तरह से वो अयान की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं वो काफी अच्छा है। इसके बाद करण एक्ट्रेस पूछते हैं कौन सी फिल्म। जिसपर सोनम कहती हैं शिवाय नंबर 1। ये सुनकर करण और अर्जुन अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

calender
09 August 2022, 01:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो