Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora पर बरसाया प्यार, वायरल हुई रोमांटिक फोटो

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में भी देखा जा चुका है।

Janbhawana Times

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में भी देखा जा चुका है। शुक्रवार की शाम कपल हाथों में हाथ डाले एक अवॉर्ड शो में आया हुआ था। इस दौरान स्टार कपल ने जमकर पोज दिए। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो वो ब्लू फॉर्मल ड्रेस में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर भी गर्लफ्रेंड संग ट्विनिंग करते नजर आए। फैंस को मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है, फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

 

बता दें कि बीते दिनों यह कपल अर्जुन कपूर का बर्थडे मनाने पेरिस गए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को ब्लू कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ब्लू कलर का वनपीस गाउन पहना हुआ है। वहीं अर्जुन कपूर मैचिंग सूट में दिखाई दे रहे हैं।  

मुंबई में हुए एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2022 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने बेस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड जीता। इस जीत के बाद कपल ने स्टेज पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। 

मलाइका ने कहा कि अर्जुन उनसे थैंक यू सुनने का इंतजार कर रहे हैं। इसपर अर्जुन कपूर बोले, ‘नहीं. मैं असल में तुम्हें कहना चाहता हूं थैंक यू बेबी, तुम्हारी वजह से इन लोगों ने मुझे स्टाइलिश कहा है।

मलाइका ने कहा, ‘मुझे लगता है हम एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं। सब हमसे पूछ रहे हैं कि हम एक-दूसरे से मैच हो कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी सोचकर नहीं किया गया है।’ इसके बाद अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा पर प्यार बरसाया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे स्टाइलिश बनाने का शुक्रिया। मैं आज उनके साथ खड़ा हूं और अवॉर्ड जीत रहा हूं। लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आज मैं उनके साथ यहां बेहद खुश हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि वह मुझे स्टाइलिश बनाती हैं। उन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनाया है। तो थैंक यू, मुझे विश्वास नहीं था कि मैं बहुत स्टाइलिश हूं।’

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag