Arjun Kapoor को बर्थडे से पहले गर्लफ्रेंड Malaika Arora ने दिए सरप्राइज

अर्जुन कपूर का 26 जून को बर्थडे है। अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए अब अर्जुन और मलाइका वेकेशन पर निकल गए हैं।

Janbhawana Times

अर्जुन कपूर का 26 जून को बर्थडे है। अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए अब अर्जुन और मलाइका वेकेशन पर निकल गए हैं। दोनों बीती रात को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किए गए। हालांकि वेकेशन पर जाने से पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए स्पेशल गिफ्ट भिजवाया।

मलाइका ने दरअसल, बर्थडे से पहले अर्जुन के लिए कई गिफ्ट्स भिजवाए और उन सभी गिफ्ट्स को ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप से कवर किया है। इन गिफ्ट्स की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने मलाइका के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है और मलाइका पर खूब प्यार बरसाया है।

अर्जुन ने लिखा, 'बर्थडे से 72 घंटे पहले वह पूरी कोशिश कर रही हैं मुझे याद दिलाने के लिए कि मेरा बर्थडे है।' बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे से दूर थे। अर्जुन मसूरी में अपनी अपकमिंग फिल्म लेडी किलर की शूटिंग कर रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

कई दिनों तक वहां शूट करने की वजह से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे। हाल ही में अर्जुन वापस आए और अब क्योंकि अर्जुन का बर्थडे भी है तो दोनों ने इस मौके को साथ में सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया।

खैर अभी ये नहीं पता चल पाया है कि दोनों बर्थडे सेलिब्रेट करने कहां गए हैं। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका भी पता चल जाएगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag