Bharti Singh ने जमीन पर लेटकर किया नागिन डांस !

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एंटरटेनमेंट का पिटारा हैं। भारती जिस महफिल या शो का हिस्सा होती हैं वो वहां की जान बन जाती हैं।

Janbhawana Times

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एंटरटेनमेंट का पिटारा हैं। भारती जिस महफिल या शो का हिस्सा होती हैं वो वहां की जान बन जाती हैं।

अब डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के फिनाले एपिसोड में भारती ने अपने मजेदार अंदाज से धूम मचा दी। शो में भारती सिंह ने DID सुपर मॉम्स के लिए धमाकेदार ऑडिशन दिया।

भारती का वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। भारती सिंह DID लिटिल मास्टर के स्टेज पर धमाकेदार एंट्री करती हैं और कहती हैं- सुपर मॉम तो चालू होना है ना? मेरा एक बार ऑडिशन ले लो।

भारती की बात पर शो के जज रेमो डिसूजा उनसे पूछते हैं- पिछली बार कहां परफॉर्म किया था? इस पर भारती जवाब देती हैं गणपति पर। इसके बाद भारती ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सामी सामी सॉन्ग पर फनी अंदाज में डांस करना शुरू करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

भारती सिंह पहले जीभ निकालकर सामी सामी सॉन्ग पर जोरदार ठुमके लगाती हैं और फिर फ्लोर पर लेटकर नागिन डांस करने लगती हैं।

भारती का फनी डांस देखकर शो के जजेस हंस हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag