अर्जुन कपूर,अंशुला कपूर और रिया कपूर समेत कोरोना संक्रमित हुए

अर्जुन कपूर,अंशुला कपूर और रिया कपूर समेत कोरोना संक्रमित हुए

Suman Saurabh
Suman Saurabh

पूरे देश के साथ -साथ बॉलीवुड में इन दिनों कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। हाल ही के दिनों में करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर शनाया कपूर समेत कई स्टार्स कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं अब एक बार फिर से बॉलीवुड में कोरोना विस्फोट हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। इससे पहले पिछले साल भी दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं अब दोनों की रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। इन दोनों के अलावा अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और दोनों घर पर ही क्वारंटीन हैं। रिया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।

READ MORE: सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी सितारे हाल ही में करिश्मा कपूर के घर क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे, जहां करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। उल्लेखनीय है कि अमृता और करीना इसी महीने की 12 तारीख को कोरोना संक्रमित हुईं थी, जिसके बाद दोनों आइसोलेशन में थी। हालांकि दोनों की कोरोना रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। वहीं अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा क्योकि हाल के दिनों में अर्जुन और मलाइका ने साथ में कई पार्टियां की हैं।

.
calender
29 December 2021, 10:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो