शहनाज गिल और गुरु रंधावा का क्यूट वीडियो आया सामने, फैंस ने किया मजेदार कमेंट्स

शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने एक रोमांटिक फोटोशूट करवाया। जिसमें शहनाज और गुरु बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

Nisha Srivastava

बिग बॉस-13 फेस शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस और बुलबुलेपन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावना और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस उनके इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने एक रोमांटिक फोटोशूट करवाया। जिसमें शहनाज और गुरु बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। शूट दौरान दोनों वीडियो में मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं।

गुरु रंधावा ने शेयर किया वीडियो

सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने  इस वीडियो को शेयर किया है। गुरु ने कैप्शन में लिखा कि जब शूट कर रहे हैं, तब आपको सिर्फ शहनाज गिल की और देखने की इजाजत है। शहनाज और गुरु का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि वीडियो में दोनों हंसी-मजाक कर रहे हैं।

गुरु वीडियो में शर्माते भी नजर आए। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ ऱही है। इस वीडियो में शहनाज गिल ने लाल रंग की हाई-थाई स्लिट गाउन ड्रेस पहनी है। गुरु रंधावा ने पीच शर्ट के ऊपर कोट और पेंट पहना हुआ है।

क्यों शरमाए गुरु रंधावा

इस वीडियो में गुरु रंधावा शर्माते हुआ नजर आ रहे हैं। शहनाज ने जब गुरु को उनके घुटने पर हाथ रखने को कहा तो गुरु शहनाज के पैर को ढ़कने गले। जिसके बाद शहनाज ने अपने पैर से पकड़ा हटा लिया। इसके बाद गुरु ने शहनाज की ओर देखा और शर्माते हुए स्माइल की।

शहनाज और गुरु की वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट्स

शहनाज और गुरु की वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि गुरु शहनाज के लिए बना है। एक ने कहा शादी कर लो दोनों।

खबरें और भी हैं...

बॉलीवुड स्टार्स ने किया नए साल का स्वागत, फैंस को बोला Happy New Year

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag