Dipika Kakkar और Shoaib Ibrahim ने शेयर की गुड न्यूज

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

Janbhawana Times

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। और अब दोनों के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। और ये गुज न्यूज शेयर की खुद दीपिका औरत शोएब ने।

एक वीडियो के जरिए दोनों ने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की। शोएब ने बताया कि वह काफी समय से उनको इस गुड न्यूज को देने का इंतजार था और अब फाइनली उनको ये मौका मिल गया है।

दीपिका भी इस दौरान काफी एक्साइटेड दिखीं। उनके चेहरे पर भी बड़ी स्माइल दिख रही है। अब इससे पहले कि आप कुछ और कयास लगाएं आपको बता दें कि ये जो गुड न्यूज है वो दोनों के घर से रिलेटेड है।

दरअसल, शोएब ने अपना खुद का मुंबई में घर खरीद लिया है। शोएब ने वीडियो शेयर किया और कहा, 'मैं आप सभी के साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहता हूं। मैंने फाइनली अपनी खुद की प्रॉपर्टी खरीद ली है मुंबई में।'

शोएब ने कहा कि, 'मैं साल 2009 में मुंबई आया था और अब फाइनली 2022 में मैं खुद का घर खरीद पाया हूं। 13 साल का ये सपना अब पूरा हो रहा है। सबसे जरूरी बात ये है कि मैं इसे अपनी के लिए ले रहा हूं।'

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag