Ek Villain Returns का पोस्टर रिलीज, Disha Patani और Tara Sutaria का दिखा बोल्ड अंदाज

एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Janbhawana Times

Ek Villian Returns new poster: एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर ब्लैक एंड वाइट में है। इसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया काफी इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं। 

 

दिशा पाटनी ने जॉन अब्राहम के साथ अपनी तस्वीर वाली पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हीरो और हीरोइन की स्टोरी तो बहुत हैl अब बारी है एक विलेन की कहानी जानने की।

 

एक विलेन रिटर्न्स  के तीन पोस्टर (Ek Villain Posters) रिलीज हुए हैं। पहले पोस्टर में जॉन अब्राहम (John Abraham) दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ हैं। पोस्टर से साफ है कि फिल्म काफी इंटेंस होने वाली है। हालांकि, दोनों एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए भी तैयार हैं।

साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का दूसरा पार्ट एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने जा रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag