Diwali 2022: शादी के बाद ये सेलेब्स मनाएंगे पार्टनर के साथ पहली दिवाली

दिवाली का त्योहार आने वाला है। इसको लेकर देशभर में काफी उत्साह और उमंग है। वहीं बॉलीवुड सितारों के बीच भी इस बार की दिवाली बेहद खास रहने वाली है। विक्की कौशल से लेकर आलिया भट्ट तक शादी के बाद पहली बार बॉलीवुड के यह कपल एक साथ दिवाली का त्यौहार मनाने वाले हैं।

Janbhawana Times

1. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ- बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी के बाद इस साल इस कपल की ये पहली दिवाली है।

2. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- रणबीर आलिया इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं इस बार ये क्यूट कपल अपनी पहली दिवाली साथ में मनाएंगे।

3.मौनी रॉय और सूरज नांबियार -ये न्यूली मैरिड कपल में से एक है,जो इस बार अपनी पहली दिवाली साथ में सेलिब्रेट करेंगे। बता दें कि मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए थे।

4. अली फजल और ऋचा चड्ढा - फुकरे स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक दूसरे से शादी की। वहीं अब शादी के बाद यह जोड़ा पहली बार दिवाली का त्योहार एकसाथ मनाएंगे।

5. राजकुमार राव और पत्रलेखा- इस खूबसूरत कपल ने बीते साल नवंबर में एक दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थामा था। ऐसे में ये जोड़ी इस बार अपनी पहली दिवाली साथ में मनाने जा रहे है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag