सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में फैशन की जंग छिड़ी, हसीनाओं ने एक से बढ़कर एक बोल्ड ब्लाउज पहने

बीती रात सोनम कपूर के घर में शानदार दिवाली पार्टी रखी गई और इस पार्टी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे. अपनी खूबसूरती से हसीनाओं ने इस पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। लेकिन कुछ लोग इन हसीनाओं की चोली के आकार को देखकर काफी हैरान थे। सबसे खास बात भूमि पेडनेकर का ब्लाउज बोल्ड था। वहीं जाह्नवी ने भी लहंगे में हॉट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कई ऐसी हसीनाएं भी हैं जो इस पार्टी में अपने बोल्ड ब्लाउज से आग लगाने पहुंचीं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बीती रात सोनम कपूर के घर में शानदार दिवाली पार्टी रखी गई और इस पार्टी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे. अपनी खूबसूरती से हसीनाओं ने इस पार्टी में चार चांद लगा दिए हैं। लेकिन कुछ लोग इन हसीनाओं की चोली के आकार को देखकर काफी हैरान थे। सबसे खास बात भूमि पेडनेकर का ब्लाउज बोल्ड था। वहीं जाह्नवी ने भी लहंगे में हॉट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कई ऐसी हसीनाएं भी हैं जो इस पार्टी में अपने बोल्ड ब्लाउज से आग लगाने पहुंचीं। आइए एक नजर डालते हैं इन हसीनाओं के आउटफिट पर। *रकुल प्रीत सिंह ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था और इस लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख उनके फैंस काफी मदहोश हो गए थे।

जाह्नवी भी लहंगे में पहुंचीं और उनका लुक भी हर बार की तरह काफी शानदार रहा. लेकिन इस बार उन्होंने काफी छोटा ब्लाउज पहना था। इस वजह से जाह्नवी कपूर का लुक काफी बोल्ड लग रहा था।

मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ डीप नेक ब्लाउज़ पहना था और इसे लॉन्ग केप के साथ पेयर किया था। मलाइका ने अपने बालों को खुला रखा था और हाई हील्स में वह थोड़ी असहज जरूर लग रही थीं।

पार्टी में अनन्या पांडे ने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस का ब्लाउज देख लोगों के पसीने छूट गए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका ब्लाउज ब्लाउज की तरह नहीं बल्कि ब्रा जैसा लग रहा था।

सोनम कपूर की दिवाली पार्टी के लिए कृति सेनन ने रेड कलर की साड़ी को चुना। उनकी साड़ी ट्रांसपेरेंट थी और कृति ने इसे रेड स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इस लुक में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

calender
25 October 2022, 09:05 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो