फैट से फिट होकर Aashika Bhatia ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेलिब्रिटी आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) अपने लेटेस्ट वीडियोज के चलते इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई हैं।

Janbhawana Times

टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेलिब्रिटी आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) अपने लेटेस्ट वीडियोज के चलते इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई हैं।

इन सभी वीडियोज में एक्ट्रेस का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने फैट से फिट होकर उन लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो अक्सर एक्ट्रेस का बॉडी शेम करते थे।

आशिका भाटिया को लोग 'भैंस' 'मोटी' और 'फस्टो' जैसे नामों से पुकारा करते थे। एक्ट्रेस के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद फैंस उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियोज में आशिका भाटिया के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके इस जज्बे को सलाम है आशिका।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप पहले भी क्यूट थी और एकदम जबरदस्त लग रही हो।'

 आशिका भाटिया सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने क्रश वरुण धवन के साथ कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag