Holi 2023: सिड-कियारा से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बाद इस साल मनाएंगे अपनी पहली होली

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Bollywood Celebs First Holi 2023: होली का त्योहार मस्ती और रंगों का त्योहार माना जाता है। इस फेस्टिवल का हर किसी को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी जमकर अबीर गुलाल उड़ाकर रंगों के इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

होली का त्योहार रंगों का और हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से 2 दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखतौर से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

इन सबके बीच यह भी बताते चले कि साल 2022 और 2023 में कई सितारे शादी के बंधन में भी बंधे गए हैं। ऐसे में कई सेलेब्स कपल इस साल पहली होली भी मनाएंगे और अपने स्पेशल वन को प्यार का रंग लगाएंगे। आइये जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी-

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ किले में रॉयल वेडिंग की थी। इस न्यूली वेड कपल की भी पहली होली है। ऐसे में सिड और कियारा इस बार एक दूसरे को जमकर होली के रंग में रंगने वाले हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल-

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इस साल सात फेरे ले लिए हैं। इस रोमांटिक कपल की भी शादी के बाद पहली होली है। अपनी पहली होली को लेकर अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऐसे में दोनों को एक दूसरे को रंग लगाने के लिए बेकरार है। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पिछले साल यानी 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बध गए थे। ये कपल प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स भी बन चुके हैं। ये दोनों अपनी पहली होली को लेकर बेकरार है। वहीं उनकी लाड़ली राहा की भी इस साल पहली होली है।

ऋचा चड्ढा और अली फजल-

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल ने पिछले साल यानी 4 अक्टूबर 2022 को शादी कर ली थी। दोनों ने पूरे रस्मो-रिवाजों के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अगर इन दोनों के होली खेलने की बात करे शादी के बाद इनकी पहली होली होगी।

नयनतारा और विग्नेश शिवन-

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल 9 जून 2022 को शादी रचाई थी और अब यह कपल शादी के बाद एक साथ 8 मार्च को अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया-

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने पिछले साल 4 दिसंबर 2022 को बेहद ही शाही अंदाज में ग्रैंड वेडिंग की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और वहीं अब शादी के बाद यह दोनों 8 मार्च 2023 को अपनी पहली होली एक साथ सेलिब्रेट करेंगे।

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय-

सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने गोवा में 9 फरवरी को इंटिमेट वेडिंग की थी। कपल ने बाद में अपनी शादी की शानदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा।

calender
02 March 2023, 03:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो