GHKPM 28 Feb: विराट को सई के दरवाजे पर सोता देख, परिवार वालों के सामने करेगी ज़लील
GHKPM 28 Feb. Episode: 'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि विराट अपनी ऐस पत्नी सई की साड़ी ओढ़कर जो सोया था उसके कुछ टुकड़े देखकर वह सोच में पड़ जायेगा की आखिर यह किसने किया है। सई भी फटी साड़ी देखकर हैरान हो जाएगी।
GHKPM 28 Feb. Episode: 'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि विराट अपनी ऐस पत्नी सई की साड़ी ओढ़कर जो सोया था उसके कुछ टुकड़े देखकर वह सोच में पड़ जायेगा की आखिर यह किसने किया है। सई भी फटी साड़ी देखकर हैरान हो जाएगी। वही पत्रलेखा घी के सभी सदस्यों के साथ - साथ विराट को चौकीदार बोलती है, और खाने की टेबल पर दोनों का झड़गा फिर से शुरू हो जाता है। विराट अपनी ऐस पत्नी सई के लिए एक ट्रेकर बैंड मंगवाता है और घर में उसकी सुरक्षा बढ़ा देता है। वह सभी को बताता है की सई की जान को खतरा है। सई को हॉस्पिटल छोड़ने जाते समय विराट को झपकी लग जाती है और एक्सीडेंट होते - होते बचता है।
'गम है किसी के प्यार में' क्या होगा आज?
स्टार प्लस पर आने वाला आप सभी के मनपसंद शो 'गुम है किसी के प्यार में' के आज 28 feb 2023 के एपिसोड में दिखाया जायेगा, की विराट सई की सुरक्षा के लिए दरवाजे पर ही सो जाता है। पाखी विराट को ऐसा करते देख चिढ़ जाएगी और साड़ी काट देगी। विराट यह कटी हुई साडी देख डर जायेगा और सोचेगा की सई गुस्सा करेगी और वह साड़ी टाँगकर चला जायेगा। वह नाश्ते की टेबल पर बैठता है तो पाखी सबके सामने बोलती है की सई के दरवाज़े पर बैठकर चौकीदारी करके आया है। जिसे सुन घर वाले हैरान हो जाते है। वही विराट पाखी पर गुस्सा करता है और ट्रेकर बैंड लाता है। विराट सभी घर वालों को बताएगा की यह ट्रेकर बैंड सई केलिय है, एक अजय काम्बले नाम का गुंडा सई और परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
सई ने एक्सीडेंट होने से बचाया
विराट सई को एक ट्रैकर बैंड देता है, और उसको स्कूल छोड़ने के लिए जाता है फिर उसके बाद हॉस्पिटल छोड़ने के लिए जाता है। सई और विराट गाड़ी में साथ जा रहे होते है। गाडी चलते वक़्त विराट को झपकी लग जाती है। उस समय गाड़ी के आगे स्कूल के कुछ बच्चे आ जाते है। फिर सई साइड स्टेरिंग संभालती है और फिर विराट पर गुस्सा करने लगती है।
जिसपर विराट सई को बता देता है की वह रात भर नहीं सो पाया है क्योंकि वह उसके दरवाजे पर बैठकर सुरक्षा कर रहा था। यह सब सुनकर सई एकदम से चौक जाती है और फिर विराट से पूछने लगती है की क्या वह साड़ी आपने फाड़ी थी। इस पर विराट जवाब में कहता है की उसको खुद नहीं पता की यह साड़ी कैसे फट गयी। सई विराट से कहती है की वह अपना ख्याल खुद रख सकती है, वह उसके साथ कुछ दिन की ही मेहमान है, इसलिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं।
पाखी करने वाली है अश्विनी से शिकायत और बताएगी अपना दुःख
वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा यानी पाखी को चक्कर आ जाते हैं, और अश्विनी उसको संभालती है। जिसपर पाखी अपना दर्द रो - रोकर अश्विनी को सुनाने लगती है की विराट कैसे सई के आगे - पीछे हमेशा घूमता रहता है। एक पत्नी होकर वह यह सब कुछ बर्दास्त नहीं कर पा रही है। वही प्रीकैप में दिखाया जायेगा की विराट की जेब में सई का झुमका पाखी को मिल जाता है, जिसपर बहुत बड़ा बवाल होने वाला है।