सामने आई हंसिका मोटवानी की संगीत एवं हल्दी सेरेमनी की झलक, आज होंगे सात फेरे

हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर यानी आज अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Saurabh Dwivedi

Hansika Motwani Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आज यानी 4 दिसंबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

रविवार की सुबह अभिनेत्री की हल्दी सेरेमनी भी धूमधाम से सेलिब्रेट हुई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा हंसिका मोटवानी व्हाइट एंड यैलो कलर के शरारे में नजर आ रही है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में बड़े-बड़े सूरजमुखी के फूलों का सेट बना हुआ था।

हंसिका मोटवानी और सोहेल आज जयपुर के शाही महल मुंडोता फोर्ट में शादी रचाएंगे। शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत ठेठ राजस्थानी अंदाज में कर रही है। शादी की रस्मों के दौरान उन्होंने अपने सभी खास मेहमानों के लिए भी राजस्थानी ड्रेस बनवाई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को हंसिका-सोहेल की संगीत का ग्रैंड फंक्शन रखा गया। संगीत सेरेमनी के दौरान हंसिका ने पिंक कलर कैरी किया और सोहेल ब्लैक शेरवानी में बेहद स्टाइलिश नजर आए। वीडियो में हंसिका होने वाले पति सोहेल के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आईं।

बता दें कि हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआती की थी। इसके अलावा शाका लाका बूम-बूम जैसे टीवी शो से एक्ट्रेस ने घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag