Gurmeet और Debina ने बताया अपनी बेटी का नाम

हाल में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर एक नन्ही सी परी आई है। दोनों बेहद खुश है। वहीं दोनों के फैंस भी दोनो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Janbhawana Times

हाल में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर एक नन्ही सी परी आई है। दोनों बेहद खुश है। वहीं दोनों के फैंस भी दोनो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

इसके साथ ही फैंस बेटी का नाम जानने के लिए बेताब थे। गुरमीत और देबीना ने अपने फैंस से भी नाम के लिए सुझाव मांगा था। और अब फाइनली दोनों ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर ही दिया है।

गुरमीत और देबीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी बेटी का नाम बताया है।

3 अप्रैल को जन्मी गुरमीत-देबीना की लाडली बेटी का नाम उन्होंने लियाना रखा है।

लियाना के फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए देबीना ने लिखा कि हैलो दोस्तों हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। हमारी प्यारी बच्ची का इंस्टाग्राम पर स्वागत है।

 

देबीना ने अपनी बेटी के नाम पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है जिस पर फैंस को उनकी बेटी की तस्वीरें और वीडियो मिलते रहेंगे।

दोनों के फैंस को ये नाम बेहद पसंद आ रहा है। फैंस लगातार दोनो के INSTAGRAM पर कमेंट कर दोनों को ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। और लियाना की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag