Happy Birthday Arshad Warsi: कभी सर्किट तो कभी जॉली बन फैंस के दिलों तक पहुंचे अरशद वारसी

बॉलीवुड एक्टर अरशद वासरी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरशद वारसी को कौन नहीं जानता। कभी सर्किट तो कभी जॉली बनकर फैंस के दिलों में राज करने वाले अरशद वारसी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्टर अरशद वासरी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरशद वारसी को कौन नहीं जानता। कभी सर्किट तो कभी जॉली बनकर फैंस के दिलों में राज करने वाले अरशद वारसी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

अपनी मौजूदगी से हर एक फिल्म में चार चांद लगाने में अरशद काफी माहिर है। 19 अप्रैल 1968 में मुंबई में जन्मे अरशद वारसी ने फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ के जरिए बॉलीवुड की दुनिया अपना पहला कदम रखा था।

राजू हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस ने अरशद वारसी को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दी। आज भी लोगों के मन में उनका सर्किट वाला किरदार जिंदा है। और जल्द ही अरशद वारसी मुन्ना भाई एमबीबीएस 3 में भी नजर आएंगे। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

अरशद वारसी कलाकार तो कमाल के हैं ही, इसके साथ ही वो डांस कोरियोग्राफर भी हैं। इसके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है। लेकिन सच्चाई यह है कि अरशद एक्टर से पहले एक डांस कोरियोग्राफर थे।

अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था कि घर के हालात ने उन्हें काम करने पर मजबूर किया था।

उनकी जिंदगी में भी बहुत उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था, और अपने काम की शुरुआत उन्होंने सेल्समैन के तौर पर की थी।

छोटी उम्र से ही अरशद डोर-टू-डोर कॉस्मेटिक सेल्समैन के रूप में काम किया था। लेकिन अरशद अपनी मेहनत और काबिलियत से आज एक अच्छे मुकाम पर है। और उनकी काबिलियत और मेहनत की वजह से ही आज लोगों के दिलों में अरशद अपनी एक अलग जगह बना पाएं हैं।

calender
19 April 2022, 11:13 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो