Happy Birthday Rajesh Khanna: राजेश खन्ना से 'काका' तक का सफर, जानिए कैसे सुपरस्टार बने राजेश खन्ना

राजेश खन्ना ने वर्ष 1969 से 1971 के बीच 17 हिंदी सिनेमा को 17 ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं।

Nisha Srivastava

आज हिन्दी सिनेमा के सुपस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन है। राजेश खन्ना का जन्म सन् 1942 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन बॉलीवुड में उनकी फिल्मों और उनके चर्चे आज भी हैं। आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने वर्ष 1969 से 1971 के बीच 17 हिंदी सिनेमा को 17 ब्लॉकबास्टर फिल्में दी हैं।

उनकी फिल्में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर थी। फिल्म के डायलॉग को लोग कॉपी करते थे। बड़े से लेकर बच्चों तक की जुबान पर उनकी फिल्मों के डायलॉग रटे रहते थे।

राजेश खन्ना की शिक्षा

राजेश खन्ना का जन्म पंजाब में हुआ था। लेकिन वो परिवार के साथ मुंबई रहने आ गए थे। राजेश खन्ना ने मुंबई के गिरगांव चौपाटी से स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। आपको बता दें कि राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था।

लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके अंकल के.के. तलवार ने उनका नाम राजेश खन्ना रखा। बॉलीवुड में उन्हें काका नाम से बुलाया जाता था। और फिर लोग राजेश खन्ना को काका के नाम से भी जानने लगे।

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बने

राजेश खन्ना की लगातार 17 फिल्में सुपरहिट हुई। लागातार एक से एक ब्लॉबास्टर फिल्मों के बाद राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बन गए। गौर करने वाली बात ये है कि उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

काका की सुपरहिट फिल्में

राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को कई कमाल की और यादगार फिल्में दी हैं। उनकी इन फिल्मों को दर्शक आज भी बड़े प्यार से देखते हैं। आप भी उनके फैंस उन पर फिल्माए गानों को सुन कर झूम उठते हैं। आपको बता दें कि काका की सुपरहिट फिल्मों में शक्ति सामंत की आराधना(1969) से उनके स्टारडम की शुरूआत हुई।

‘आराधना’ को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। दो रास्ते(1969), सच्चा झूठा(1970), मुकुल दत्त की ‘आन मिलो सजना’(1970) में आशा पारेश के साथ अच्छा तो हम चलते गाना बहुत पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा राजेश खन्ना की आनंद, अंदाज, हाथी मेरे साथी, आदि फिल्में आज भी दर्शकों के बीच पसंद की जाती हैं।

आपको बता दें कि 18 जुलाई 2012 को देश ने सुपरस्टार राजेश खन्ना को खो दिया। एक लंबी बिमारी की वजह से उनका निधन हो गया।

खबरे और भी हैं...

अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या, पति पर लगा मर्डर का आरोप

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag