Happy birthday Shahid Kapoor: बॉलीवुड के कबीर सिंह का 42वां जन्मदिन आज, धूम मचा रही है शाहिद कपूर कि फिल्म 'फर्जी'

बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का आज 42वां जन्मदिन है। शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जोकि अपने समय के शानदार एक्टर रह चुके हैं,

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का आज 42वां जन्मदिन है। शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जोकि अपने समय के शानदार एक्टर रह चुके हैं, और माँ नीलिमा अजीम हैं। शाहिद कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क़ - विश्क' (Ishq Vishk) से की थी। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट मेल डेब्यू (Best Male Debut) के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इसके बाद शाहिद कपूर ने एक के बाद एक बैक टू बैक सुपरहिट फ़िल्में दी।

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को दी यह कमाल की फ़िल्में

शाहिद कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'इश्क़ - विश्क' (Ishq Vishk) के अलावा ऐसी कई कमाल की फिल्मों में लीड रोल निभाया, जिसमें से 'बेशरम', दिल मांगे मोर , कबीर सिंह, मिलेंगे - मिलेंगे,पद्मावत, बदमाश कम्पनी, जर्सी , पाठशाला , दीवाने हुए पागल, ताल , मेरी तेरी कहानी, फटा पोस्टर निकला हीरो,चांस पे डांस, चाइना टाउन आदि शामिल हैं।

शाहिद कपूर का यह है दूसरा नाम

जानकारी के अनुसार हमें मालूम हुआ की बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर अपने पासपोर्ट पर शाहिद कपूर नहीं बल्कि शाहिद खट्टर के सरनेम का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें की शाहिद को उनका यह सरनेम उनकी माँ नीलिमा अज़ीम के दूसरे पति जो ईशान खट्टरके पिता भी हैं एक्टर राजेश खट्टर से मिला हुआ है।

 

शाहिद कपूर ने एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की करियर की शुरुआत

शाहिद को सीधी तौर पर कोई फिल्म नहीं मिल गयी थी, बल्कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। शाहिद ने बॉलीवुड में आने से पहले श्यामक डावर के एक डांस ग्रुप थे। उन्होंने फिल्म 'ताल' और 'दिल तो पागल है' में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में नज़र आये थे।

शाहिद कपूर लव लाइफ

वहीं शाहिद कपूर की शादी की बात करें तो एक्टर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से दिल्ली में शादी रचाई थी। आज उनका एक प्यारा सा परिवार है, जिसमें उनके एक बेटी मिशा कपूर और बेटा जैन कपूर है।

 

शाहिद कपूर की फिल्म 'फ़र्ज़ी' ने दिखाया अपना कमाल

आपको बता दे की शाहिद कपूर की फिल्म 'फ़र्ज़ी' 10 फरवरी 2023 को ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हुई है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रही है। इस फिल्म को रिलीज़ हुए अब दो हफ़्ते हो चुके हैं, लेकिन फैंस का क्रेज़ इस फिल्म को लेकर अभी तक सर चढ़कर बोल रहा है। यही नहीं शाहिद की फिल्म 'फ़र्ज़ी' अमेज़ॉन प्राइम पर सबसे टॉप वेब सीरीज़ की लिस्ट में नंबर वन पर आ चुकी है।

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ साउथ के एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नज़र आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक राज D.K की जोड़ी द्वारा किया गया है।

शाहिद बने अमेरिकी एयरक्राफ्ट F-16 उड़ाने वाले सबसे पहले भारतीय एक्टर

साल 2011 में शाहिद कपूर की फिल्म 'मौसम' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन शाहिद के लिए यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद ही खास थी। क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के लिए असली एयरक्राफ्ट उड़ाना सीखा था। जानकारी के अनुसार वह अमेरिकी F-16 के सुपर वाइपर उड़ाने वाले भारत के पहले बॉलीवुड एक्टर हैं। जिसको उड़ाने के लिए भी शाहिद ने काफी मेहनत लगन से ट्रेनिंग की थी।

क्या है नसीरुद्दीन शाह से शाहिद के संबंध

यह बहुत ही कम लोगों को मालूम है की शाहिद कपूर और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसुरुद्दीन शाह आपस में रिश्तेदार हैं। आपको बता दें, की जानकारी के अनुसार एक्टर शाहिद कपूर , नसीरुद्दीन शाह के सौतेले भतीजे हैं। उनकी सौतेली माँ जिनका नाम सुप्रिया पाठक वह रत्ना शाह पाठक की बहन हैं, जिनकी शादी एक्टर नसीरुद्दीन शाह से हुई है।

calender
25 February 2023, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो