नहीं रहे हैरी पॉटर के 'हैगरिड', 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में हैग्रिड की अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

Janbhawana Times

हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में हैग्रिड की अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्पताल इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने भी ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राउलिंग ने कोलट्रन को "अविश्वसनीय प्रतिभा" बताया। राउलिंग ने लिखा, "मैं रॉबी की तरह फिर कभी किसी को इस तरह से नहीं जान पाऊंगी। वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा थे। वह अपनी तरह के इकलौते थे, और मैं उन्हें जानने, उनके साथ काम करने और उनके साथ हंस पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मैं उनके सभी बच्चों और उनके परिवार के लिए अपना प्यार और गहरी संवेदना भेजती हूं।"

.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag