चलते शो में Honey Singh के साथ बदसलूकी, बंद करना पड़ा शो

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले हनी सिंह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में थे। अब हनी सिंह के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।

Janbhawana Times

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ वक्त पहले हनी सिंह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में थे। अब हनी सिंह के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हनी सिंह के साथ दिल्ली में बदसलूकी का मामला दर्ज कराया गया है।

साउथ दिल्ली के एक क्लब में चलते शो के दौरान हनी सिंह के साथ बदसलूकी की गई। उनके शो में कुछ लोग जबरदस्ती घुस गए थे और हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने लगे थे। चलते शो में बदमाशों ने कलाकारों के साथ धक्का मुक्की की। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हनी सिंह को अपना शो को बंद करना पड़ा था।

मामले में हौज खास थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे के मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आपको बता दें कि मामला 27 मार्च का है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक हनी सिंह 26-27 मार्च को स्कोल क्लब में परफॉर्मेंस दे रहे थे। बताया गया कि एक आरोपी हनी सिंह का हाथ पकड़ कर उसे आगे खिचने लगा और उसके हाथ में हथियार भी था।

वहीं एक और आरोपी वीडियो भी बना रहा था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि हमने भगा दिया हनी सिंह को। दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने सहित कुछ और धाराओं के तहत मामला को दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले हनी सिंह की ओर से भी कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो