Karan Kundra ने Tejaswi के लिए खरीदा लग्जरी फ्लैट

बिग बॉस फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लगातार सुर्खियों में बने हुए

Janbhawana Times

बिग बॉस फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं शो से बाहर आने के बाद भी दोनों साथ हैं और एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में तेजस्वी ने लग्जरी गाड़ी ली है। वहीं करण ने हाल में तेजस्वी के लिए एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। ये फैल्ट मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट में है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस अपार्टमेंट का खूबसूरत सी फेसिंग व्यू है। इस फ्लैट में प्राइवेट लिफ्ट और स्विमिंग पूल भी है।

इसके साथ ही खबर ये भी आई है कि फ्लैट की कीमत 20 करोड़ है। लेकिन करण ने अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। खबरों की माने तो करण तेजस्वी को सरप्राइज देना चाहते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag