Lock Upp के फिनाले से पहले फैंस ने बताया विनर का नाम

कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप अब अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो के कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

Janbhawana Times

कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप अब अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। शो के कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। और अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ शो के कंटेस्टेंट से लेकर शो के फैंस तक हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शो का विनर कौन बनेगा। इस शो के एक फैन ने पोल किया। इस पोल में फैंस ने इस बात का खुलासा कर दिया कि वो लॉक अप के किस कंटेस्टेंट को विनर बनता देखना चाहते हैं। इसके साथ ही शो के टॉप 3 खिलाड़ियों के नाम से भी पर्दा उठ चुका है।

1-मुनव्वर फारूकी

पोल में सबसे ज्यादा वोट शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी को मिला है। फैंन मुनव्वर फारूकी को शो का विनर बनते देखना चाहते हैं।

2.पायल रोहतगी

दूसरा नाम है शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी का। फैंस पायल को धाकड़ के नाम से भी बुलाने लगे हैं। कुछ प्रतिशत लोग शो में पायल को सपोर्ट कर रहे हैं। और वो शो का विनर पायल को बनता देखना चाहते हैं।

3. प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला ने कुछ समय पहले ही शो में एंट्री ली है। इसके साथ ही प्रिंस नरूला को लॉक अप के फाइनलिस्ट में नंबर 3 की जगह मिल गई है। प्रिंस के कुछ फैंस है जो प्रिंस को ये शो जीतते देखना चाहते हैं।

लोग तो अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं। लेकिन देखना ये होगी कि अखिर शो का असल विनर कौन बनता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag