Mahashivratri: पति संग महादेव की शरण में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Mahashivratri: पति संग महादेव की शरण में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज महाशिवरात्रि के खास मौके पर शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। असल में देसी गर्ल अपने पति निक जोनस संग महाशिवरात्रि का त्योहार मना रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की हैं। तस्वीरों में प्रियंका निक संग महादेव की शरण में बैठी नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भगवान शिव की भक्ति करते हुए फर्श पर बैठै नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई हैं और उन्होंने अपने सर को दुपट्टे से ढका हुआ है। वहीं निक ऑफ व्हाइट एथनिक वियर में नजर आए। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने हिंदी में लिखा, "महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।" इसके साथ ही प्रियंका ने यह भी लिखा, "हर हर महादेव! सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। ओम नमः शिवाय।" एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में निक को भी टैग किया। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag