देश में मकर संक्रांति की धूम, गुजरात के कच्छ में पतंग उड़ाते दिखे कार्तिक आर्यन

कार्तिक इन दिनों गुजरात पहुंचे हुए हैं। जहां वो मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव में शामिल हुए। कार्तिक ने पतंग पर शहजादा नाम लिखी हुई पतंग उड़ाई है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में आज मकर संक्रांति का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को भारत के अनेक राज्यों में बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड में सभी स्टार्स इस पर्व को मना रहे हैं। आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाई जाती है। कई जगह तो पतंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

गुजरात के कच्छ में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। लाखों की संख्या में पतंगबाज यहां आए हुए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस पतंग महोत्सव में नजर आ हैं। कार्तिक कच्छ में फैंस के साथ पतंग उड़ाते कैमरे में कैद हुए हैं।

पतंग महोत्सव में नजर आए कार्तिक

कार्तिक आर्यन की अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कई राज्यों में प्रमोशन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक इन दिनों गुजरात पहुंचे हुए हैं। जहां वो मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव में शामिल हुए। कार्तिक ने पतंग पर शहजादा नाम लिखी हुई पतंग उड़ाई है।

वीडियो हुआ वायरल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

सोशल मीडिया पतंग उड़ाते हुए कार्तिक ये वीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक स्टेज पर जाते हुए दिख रहे हैं। उस दौरान लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे। फैंस को कार्तिक आर्यन का से अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि उनकी शहजादा फिल्म साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ की हिंदी रीमेक है। जो 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस ने कार्तिक की वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- आपको ये मूवी नहीं करनी चाहिए थी दोस्त। एक ने कहा साउथ की सस्ती कॉपी व अन्य ने लिखा भाई रीमेक में मत पड़ो।

खबरें और भी हैं...

 किंग खान की फिल्म पठान का दुबई में दिखा जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखा ट्रेलर

calender
15 January 2023, 02:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो