मलाइका अरोड़ा ने शेयर की रोमांटिक अंदाज में लेटेस्ट तस्वीरें

मलाइका ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह अर्जुन कपूर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मलाइका ने कुछ वीडियो भी शेयर किये हैं, जिनमें मलाइका और अर्जुन फुटबॉल गेम इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

Janbhawana Times

Malaika Arora: फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बोल्ड अंदाज के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं। इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

मलाइका ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वह अर्जुन कपूर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मलाइका ने कुछ वीडियो भी शेयर किये हैं, जिनमें मलाइका और अर्जुन फुटबॉल गेम इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

 

बता दे की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

इन दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा 'द अरोड़ा सिस्टर्स' सीरीज में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag