Karwa Chauth 2022: कैटरीना और आलिया समेत कई अभिनेत्रियां इस साल मनाएंगी पहला करवा चौथ

इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं ,जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Karwa Chauth 2022: इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं ,जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

कैटरीना कैफ-

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाई थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है, जिसे वह सेलिब्रेट करेंगी।

आलिया भट्ट-

अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी इस साल शादी के बाद पहला करवा चौथ है। आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी।

मौनी रॉय-

हाल ही में रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय के लिए भी इस साल करवा चौथ का त्यौहार बहुत खास है। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी 2022 में सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी।

शीतल ठाकुर-

अभिनेत्री शीतल ठाकुर भी इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। शीतल ठाकुर ने इसी साल 14 फरवरी को अभिनेता विक्रांत मैसी से शादी रचाई थी।

ऋचा चड्ढा-

हाल ही में दुल्हन बनी ऋचा चड्ढा ने हाल ही 4 अक्टूबर को अभिनेता अली फजल से शादी रचाई है और इस साल शादी के बाद उनका पहला करवा चौथ होगा।

calender
11 October 2022, 05:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो