अपने पहले करवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

पूरा देश आज करवा चौथ का त्योहार मना रहा है, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर उपवास रखती हैं।

Janbhawana Times

पूरा देश आज करवा चौथ का त्योहार मना रहा है, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर उपवास रखती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय भी करवा चौथ के रंग में रंगी नजर आईं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।

इस खास दिन के लिए मौनी ने खास तैयारी भी की है। मौनी रॉय की सास ने उनके लिए सरगी भेजी। मौनी कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह जमकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि मौनी ने हाथ पर शिव -पार्वती की छवि बनवाई है। लोग इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

बता दें कि मौनी रॉय शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। मौनी अक्सर सूरज नम्बियार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag