score Card

ट्रोलिंग का शिकार हुए Munawar Faruqui !

लॉक अप विनर मुनव्वर फारूकी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है।

लॉक अप विनर मुनव्वर फारूकी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर मुनव्वर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

देर रात मुनव्वर फारूकी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी हड़बड़ी में नजर आए। वीडियो में मुनव्वर फारूकी कह रहे हैं कि आज फ्लाइट मिस ना हो जाए।

इसके बाद वह एयरपोर्ट के बाहर खड़े लोगों से लाइन में आगे जाने की गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां फैन्स उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। वहीं ट्रोल्स ने मुनव्वर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी है।

सामने आए मुनव्वर फारूकी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी ट्रोलिंग भी खूब कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'जल्दी आना चाहिए था ना...लेट आए ताकि सस्ती पब्लिसिटी मिल पाए।'

वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'यह आदमी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है। यह फ्रॉड है और पूरी दुनिया के सामने एक लड़की के इमोशन के साथ खेला है इसने।'

बता दें कि लॉकअप के दौरान अंजलि अरोड़ा संग मुनव्वर फारूकी का नाम खूब जुड़ा था हालांकि बाद में चीजें साफ हुईं कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।

calender
23 June 2022, 01:58 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag