दिवाली के लिए आउटफिट आइडिया चाहिए? देखिए पिछले साल के बेस्ट बॉलीवुड दिवाली लुक्स

दिवाली के त्योहार का सभी को इंतजार रहता है और इसकी शुरुआत आने वाले हफ्ते से हो रही है। क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि इस दिवाली आप क्या पहनें और समझ नहीं पा रहे हैं कि इस बार आपका दिवाली पहनावा क्या होना चाहिए? हम आपको पिछले साल के बॉलीवुड दिवाली लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो इस साल के लुक के लिए आपकी प्रेरणा साबित हो सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन लुक्स पर।

Janbhawana Times

इस फोटो में कोई और नहीं हमारी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हैं जो दिवाली पर सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बार प्रियंका पहली बार अपनी बेटी के साथ दिवाली मनाएंगी।

अगर आप लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो सोनम की तरह अनारकली सूट भी ट्राई कर सकती हैं। सोनम का ये दिवाली लुक आपके लिए एक अच्छी इंस्पिरेशन हो सकता है। सोनम इस साल मां के तौर पर पहली दिवाली भी मनाएंगी।

आलिया भट्ट का ये सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लहंगा लुक आज भी चर्चा में है। आलिया का ये लुक इस बार आपका दिवाली आउटफिट भी हो सकता है।

वैसे तो इस साल कैटरीना के लुक का यानि शादी के बाद पहली दिवाली का इंतजार सभी को है, लेकिन आप इस साल के कपड़ों को उनके पुराने लुक्स से जरूर डिसाइड कर सकते हैं।

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनका दिवाली लुक काफी खूबसूरत रहा है। आप भी अपने लिए कुछ इस तरह का चुनाव कर सकते हैं।

calender
19 October 2022, 10:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो