Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने इस तरह से किया विश, वायरल हुई फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने बीते दिन सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने बीते दिन सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया। प्रियंका चोपड़ा के फैंस और स्टार्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर विश किया था। अब प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वो अपने निक जोनस के साथ नजर आ रही है।

निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की 4 तस्वीरें अपलोड की हैं। पहली फोटो में दोनों समुंदर किनारे खड़े होकर एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में प्रियंका किसी रेस्टोरेंट में बैठी हैं और उनके हाथ में हैप्पी बर्थडे प्रियंका 80's बेबी का एक टैग है। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

तीसरी तस्वीर में निक जोनस एक बैनर लेकर खड़े हुए नजर आ रहे है, जिस पर लिखा है- प्रियंका ज्वेल ऑफ जुलाई।

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे वाली रात में अपने पति निक जोनस संग खास पल बिताते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर में निक- प्रियंका आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag