दिल्ली: नोरा फतेही की मानहानि याचिका पर 25 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली: नोरा फतेही की मानहानि याचिका पर 25 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

Saurabh Dwivedi

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही (Bollywood Actor Nora Fatehi) काफी लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। इस केस में नोरा ने जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) पर मानहानि का केस दायर किया था। अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने एक्ट्रेस नोरा फतेही द्वारा दायर मानहानि की शिकायत पर सुनवाई 25 मार्च, 2023 को तय की है।

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। जिसमें एक्ट्रेस नोरा साफ तौर पर अपना पक्ष रखा था। लेकिन बाद में नोरा फतेही ने ये आरोप लगाया है कि जैकलीन फर्नांडीस और मीडिया ट्रायल के चलते उनकी की छवि का खराब किया गया है। नोरा का दावा है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरदस्ती इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि नोरा ने शिकायत में दावा किया है कि 200 करोड़ के ठगी के मामले में उनका नाम जबरदस्ती लाया गया है। उनका सुकेश से कोई ताल्लुक नहीं है। नोरा ने कहा कि वह सुकेश को उसकी पत्नी लीना मारिया पॉस के जरिए ही जानती थीं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो