मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक Nora Fatehi से चली पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक Nora Fatehi से चली पूछताछ

Janbhawana Times

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से गुरुवार को करीब छह घंटों तक पूछताछ की। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शाखा में दोपहर करीब 1 बजे वह पहुंची थी। शाम छह बजे उन्हें दफ्तर से बाहर निकलते हुए देखा गया।

बता दे की सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को आज फिर ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया था। एक्ट्रेस दोपहर में दिल्ली में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची थीं। आज दिल्ली पुलिस ने उनसे इस मामले में दूसरी बार पूछताछ की।

ये भी पढ़े-

Money Laundering Case: जैकलीन के बाद नोरा फतेही पहुंचीं दिल्ली के ईओडब्ल्यू ऑफिस

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो