Oscars 2023: ऑस्कर पुरस्कार समारोह की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए बीते 10 साल में कितनी भारतीय फिल्मों के नाम भेजे गए
ऑस्कर किसी भी फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा पुरुस्कार होता है। दुनिया की हर फिल्म का निर्देशक चाहता है कि उसकी फिल्म को ऑस्कर मिले।
Oscars 2023: ऑस्कर किसी भी फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा पुरस्कार होता है। दुनिया की हर फिल्म का निर्देशक चाहता है कि उसकी फिल्म को ऑस्कर मिले। ऑस्कर को पाने के लिए दुनिया की हर भाषा कि फिल्में लिस्ट में होती है। अगर अमेरिका के किसी सिनेमाघर में तय मानदंडों के अनुसार ये फिल्में एक हफ्ते से ज्यादा सिनेमाघरो में चलाई जाती है तो इनको सीधे तौर पर ऑस्कर प्रतियोगिता में शामिल माना जाता है।
'इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवार्ड' कैटेगरी में मुकाबला करने किसी देश का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्में शामिल होती है। इन कैटेगरी को ही पहले 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड' कहते थे। आपको बता दे, हर साल भारत से भी इन पुरस्कारों में एक फिल्म को भेजा जाता है। इसके अलावा इस फिल्म के चुनाव को लेकर जो संस्था फैसला करती है, उसका भारत सरकार से कोई लेना देना नहीं है। वहीं ऑस्कर पुरस्कारों के लिए अगले साल भारतीय फिल्मों मे से किसी एक फिल्म की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
हर साल भारत से भेजी जाने वाली फिल्म को चुनने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया फिल्म यूनियनों के प्रतिनिधि को अलग-अलग राज्यों में गठित करती है। जिसके बाद ऑस्कर पुरस्कारों के लिए ये ज्यूरी भारत की आधिकारिक प्रविष्टि पर दावा करने वाली फिल्में देखती है। सभी फिल्मों को देखने के बाद उन पर चर्चा करके ही ऑस्कर अकादमी को कोई एक फिल्म भेजी जाती है।
बताते चले, भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कार के लिए सबसे पहले साल 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ भेजी गई थी। इतना ही नहीं यह फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामांकित होने में भी सफल रही थी। अब तक इस कैटेगरी के लिए भारत की दो फिल्में ही नामित हो पाई है। जिनमे से एक साल 1988 में भेजी गई ‘सलाम बॉम्बे’ और साल 2001 में भेजी गई फिल्म 'लगान' है।
बीते 10 साल में ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर भेजी गई फिल्मों की सूची इस प्रकार है:-
साल फिल्म भाषा निर्देशक
2021 कूझांगल तमिल पी एस विनोदराज
2020 जल्लीकट्टू मलयालम लिजो जोस पेल्लिस्सेरी
2019 गली बॉय हिंदी जोया अख्तर
2018 विलेज रॉकस्टार्स असमिया रीमा दास
2017 न्यूटन हिंदी अमित मासुरकर
2016 विसरानई तमिल वेट्रिमारन
2015 कोर्ट मराठी चैतन्य तम्हाणे
2014 लायर्स डाइस हिंदी गीतू मोहनदास
2013 द गुड रोड गुजराती ग्यान कोर्रया
2012 बर्फी हिंदी अनुराग बसु
2011 अबू, सन ऑफ एडम मलयालम सलीम अहमद