सलमान के संग नजर आई पूजा हेगड़े, देखें वीडियो

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ‘पूजा हेगड़े’ (Pooja Hegde) इन दिनों ‘सलमान खान’ (Salman Khan) की आने वाली फिल्म भाईजान को लेकर छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भाईजान के लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग पूरी करके लौटे हैं।

Janbhawana Times

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ‘पूजा हेगड़े’ (Pooja Hegde) इन दिनों ‘सलमान खान’ (Salman Khan) की आने वाली फिल्म भाईजान को लेकर छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फिल्म भाईजान के लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग पूरी करके लौटे हैं। इससे एक दिन पहले सलमान ने लेह से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि सलमान खान ब्लू शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा का अंदाज भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है जिसपर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। महज कुछ ही देर में अब तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

 

बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' रखा गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर भाईजान रख दिया गया है। हालांकि, इसकी आधाकारिक पुष्टि अभी भी नहीं हो सकी है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। वहीं फिल्म में शहनाज भी अहम भूमिका में होगी। इन सब के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, सूरज पंचोली, सूरज इकबाल, शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । वहीं फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे । भाईजान एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag