Alia Bhatt Dance Video: प्रेग्नेंट आलिया ने खत्म की 'फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' काफी समय से चर्चा में है। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी कर ली है।

Janbhawana Times

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' काफी समय से चर्चा में है। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी कर ली है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने एक्ट्रेस का वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'रानी का रैप हो गया है। रॉकी उसे चियर करता दिख रहा है। रानी ने काम कर लिया इस प्रेम कहानी पर अब रॉकी तू भी आजा रैप के मैदान में! रणवीर सिंह उन्हें बड़े प्यार से देख रहे है। वीडियो में रणवीर सिंह, आलिया के लिए तालियां बजाते दिख रहे हैं। आलिया ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना है, वहीं रणवीर फ्लोरल रेड शर्ट के साथ डेनिम्स में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। यह दूसरा मौका है जब रणवीर और आलिया एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय के स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे।

वहीं निर्देशक के तौर पर करण जौहर इस फिल्म से पांच साल बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म को अपूर्व मेहता और करण जौहर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag