ईरानी महिलाओं के आंदोलन के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, लिखा- वे न रुकेंगी और न ही दबेंगी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं ऐक्ट्रेस ग्लोबल यूनिसेफ (UNICEF) गुडविल की एंबेसडर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेती है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Priyanka Chopra Supports Iranian Women Protesting: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं ऐक्ट्रेस ग्लोबल यूनिसेफ (UNICEF) गुडविल की एंबेसडर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ कर हिस्सा लेती है। अब प्रियंका चोपड़ा ने महसा अमिनी की मौत पर विरोध कर रही ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है।

प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा-' ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमीनी के लिए कई तरह से विरोध कर रही हैं। ईरानी नैतिक पुलिस ने इनके युवा जीवन को इतनी बेरहमी से छीन लिया वो भी उसके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए। जो आवाजें जबरदस्त चुप्पी के बाद बोलती हैं, वे ज्वालामुखी की तरह फट जाती हैं! वे ना रुकेंगी और न ही दबेंगी। मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से हैरान हूं। अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए और चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है। लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं।

 

इसके साथ ही प्रियंका ने इस आंदोलन के साथ और भी लोगों को जुड़ने और सत्ता में बैठे लोगों से इन महिलाओं की आवाज सुनने और उन्हें समझने का भी आग्रह किया है।'

बता दें कि महसा को 13 सितंबर को सही तरीके से हिजाब न पहनने के जुर्म में पुलिस ने तेहरान मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि महसा के साथ इस कदर मारपीट की गई कि तीन दिन कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो गई, तभी से ईरानी महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई और तब से पूरे ईरान में इसे लेकर भारी आंदोलन चल रहा है।

ये भी पढ़े -

यूएस में अबॉर्शन का कानूनी अधिकार खत्म करने पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

calender
07 October 2022, 12:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो