Priyanka Chopra Daughter: इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने किया क्यूट डांस, वीडियो हुआ वायरल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस दौरान प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का एक नया वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Priyanka Chopra Daughter: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इस दौरान प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का एक नया वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी मालती का यह वीडियो शेयर किया है। इसमें मालती डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वीडियो में मालती को प्रियंका चोपड़ा ने गोद में ले रखा है और गाना चल रहा है 'ससुराल गेंदा फूल।' वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्रियंका बेटी को डांस की प्रैक्टिस करा रही हैं।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालती पिंक फ्रॉक पहने बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग का हेयरबैंड पहना हुआ है। हालांकि, उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, 'शनिवार की सुबह कुछ ऐसी रही।'

calender
28 August 2022, 01:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो