प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क इवेंट का वीडियो शेयर कर लिखा- "पसंदीदा लोगों के साथ नाइट आउट"

वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर के बैकलेस आउटफिट काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इवेंट में वह अपने कुछ करीबियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल ने गोलगप्पे भी खाये। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Priyanka Chopra In UNICEF Event: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो न्यूयार्क में एक इवेंट का है जिसमे प्रियंका अपने पति निक जोनस और पाकिस्तान की समाजसेवी कार्यकर्ता मलाला युसुफजई के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा- "मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ न्यूयॉर्क में नाइट आउट।"

वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर के बैकलेस आउटफिट काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इवेंट में वह अपने कुछ करीबियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल ने गोलगप्पे भी खाये। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं वीडियो में वह कार में बैठते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही बैठते हुए पैपराजी को पोज देते हुए आंख मारते हुए भी दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर देसी गर्ल का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 

बता दे की प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशनंस जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की थी। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ पोज देती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आएंगी।

calender
24 September 2022, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो