पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर Priyanka Chopra ने शेयर की पापा संग बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा दिवंगत डॉ. अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक अनदेखी तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है।

Vishal Rana
Vishal Rana

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा दिवंगत डॉ. अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक अनदेखी तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसको देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल प्रियंका ने अपने पापा संग बचपन की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पापा संग बर्फ से ढके पहाड़ों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपने पापा संग बेहद खुश नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लोकेशन में कश्मीर डाला हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस अनदेखी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको याद करते हैं हर दिन।' जिसके बाद इस फोटो पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई। प्रियंका के पति निक जोनस ने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया। बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने प्रियंका की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खुशी कपूर, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आदि ने कमेंट किया है। सभी प्रियंका के बचपन की तस्वीर को बेहद प्यार दे रहें हैं। तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसको अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल गए हैं। प्रियंका अपने पापा से बेहद प्यार करती है।

उन्होंने अपनी कलाई पर डैडीज़ लिटिल गर्ल’ का टैटू बनवा रखा है। दरअसल उनके पिता की 62 साल की उम्र में कैंसर से मौत हो गई थी। प्रियंका के पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे। अपने पिता की मौत के बाद वह बुरी तरह से टूट गई थी। प्रियंका ने कई बार बताया है कि उनके पापा उनके सबसे बड़े चीयरलीडर थे।

calender
24 August 2022, 03:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो