प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में दिखाया अपना देसी अंदाज, फैंस बोले-'तेरा दुपट्टा'

प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो लेकिन अपने देसी अंदाज को नहीं भूली हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) भले ही शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो लेकिन अपने देसी अंदाज को नहीं भूली हैं। पीसी विदेश में रहते हुए भी वह अक्सर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिन बना दिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।  प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra New Photo) इंस्टाग्राम पर 4 फोटो की एक रील शेयर की हैं, जिसमें वह एक जगह पर अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।  

फोटो में लेमन येलो एंड ह्वाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही है। उनकी आंखों पर लगा ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और भी उम्दा बना दिया है। 

 

प्रियंका चोपड़ा अपनी इन तस्वीरो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''जब सूरज अभी-अभी निकला हो''. फोटो के बैकग्राउंड में नीला आसमान और नीला पानी देखकर आपका दिन बन जाएगा। फैंस फोटो में कमेंट कर उन्हें अप्सरा, सुंदर और कातिल बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- आपका दुपट्टा, हवा में लहरा रहा है। इसके इतर एक ने लिखा- तेरा पीला दुपट्टा मल-मल का। 

calender
08 April 2022, 10:58 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो