प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ टाइम स्पेंड करते हुए फोटो शेयर की

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी मालती मैरी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Janbhawana Times

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'प्यार जैसा कोई और नहीं।' पहली तस्वीर में मालती और प्रियंका दोनों ही सफेद रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में हम प्रियंका के चेहरे पर उनकी 8 महीने की प्यारी बेटी के छोटे से पैरों को देख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए दीया मिर्जा ने लिखा, 'सच।' जबकि उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया, 'मैं बेटी को मिस कर रही हूं।'

मां-बेटी की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag