Priyanka Chopra ने खास अंदाज में दी माँ मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें उनकी माँ मधु अपनी नातिन यानी प्रियंका की बेटी मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं

Janbhawana Times

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज अपनी माँ मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी माँ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, इसमें उनकी माँ मधु अपनी नातिन यानी प्रियंका की बेटी मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं और साथ में प्रियंका चोपड़ा भी हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'जन्मदिन की बधाई मम्मा। आप अपनी इस पॉजीटिव मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराते रहें। आप मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! आपका यूरोप ट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था जिसे मैंने कुछ समय में देखा है। लव यू टू मून एंड बैक टू नानी।’

 

सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उनकी माँ मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के बहुत करीब हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag