Rakhi Sawant: राखी सावंत की मां का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

राखी सावंत की मां जया भेदा (Jaya Bheda) का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

Saurabh Dwivedi

Rakhi Sawant Mother Passed Away: मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बड़ी दुखद खबर सामने निकल कर आ रही है। राखी सावंत की मां जया भेदा (Jaya Bheda) का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। राखी के पति आदिल दुर्रानी ने जया के निधन की पुष्टि की है। राखी की मां की तबीयत काफी समय से खराब थी। राखी को कई बार अस्पताल के बाहर देखा गया है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। राखी की मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि यह ट्यूमर उनके फेफड़ों में भी फैल गया है। उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया था। हालांकि अब राखी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कहा जा रहा है कि राखी सावंत अपनी मां के बेहद काफी करीब थीं। मां के लिए राखी ने आदिल से शादी की। बिग बॉस के घर में भी कई बार राखी सावंत को अपनी मां की तबियत के कारण इमोशनल होते हुए देखा गया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag